प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के बाद अरिजीत सिंह का नया गाना हो रहा रिलीज, यूलिया वंतूर के साथ मिलाया हाथ

प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के बाद अरिजीत सिंह का नया गाना हो रहा रिलीज, यूलिया वंतूर के साथ मिलाया हाथ

अरिजीत सिंह हाल ही में चर्चा में तब आए, जब उन्होंने प्लेबैक सिंगिंग को छोड़ने का अपना फैसला दुनिया के सामने रखा. सोशल मीडिया पोस्ट के बाद लोगों के बीच एक हड़कंप सा मच गया था. लेकिन वैलेंटाइंस डे के मौके पर अरिजीत का एक लेटेस्ट सॉन्ग रिलीज होने वाला है. जिसका टीजर हाल ही में रिलीज किया गया है. इससे अरिजीत के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं.

हाल ही में सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले एक गाने का टीजर रिलीज किया गया है. जिसे देखकर अरिजीत सिंह के फैंस काफी खुश हो गए हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि प्लेबैक सिंगिंग को अलविद कहने के बाद पहली बार किसी नए गाने में लोगों ने अरिजीत सिंह की आवाज सुनी है. इस गाने के वीडियो में लूलिया वंतूर अभिनेता दीपक तिजोरी के साथ नजर आ रही हैं.

कब होगा गाना रिलीज?
‘तेरे संग’ नाम से बने इस गाने का टीजर आज रिलीज किया गया है साथ ही ये गाना कल यानी 7 फरवरी को रोज डे के मौके पर रिलीज होने जा रहा है. ये गाना एक शऑर्ट फिल्म ‘ईकोज ऑफ अस’ का है. ये फिल्म पिछले साथ अनाउंस कर दी गई थी. इस गाने के साथ लोगों के इमोशंस इसलिए भी जुड़ गए हैं क्योंकि ये अरिजीत के प्लेबैक सिंगिंग को अलविदा कहने के बाद पहला गाना रिलीज हो रहा है. इस गाने को अरिजीत के साथ ही यूलिया वंतूर ने भी गाया है, साथ ही साथ इस गाने के लिरिक्स भी यूलिया ने लिखे हैं.

‘ईकोज ऑफ अस’ के बारे में
बता दें कि ‘इकोज ऑफ अस’ एक शॉर्ट फिल्म है जिसका निर्माण अभिनेत्री पूजा बत्रा ने किया है. ये फिल्म सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस के बैनरतले बनाई गई है जिसमें दीपक तिजोरी और यूलिया वंतूर मुख्य भूमिका में हैं. इनके अलावा फिल्म में स्पेनिश एक्ट्रेस एलेसांद्रा व्हेलन मेरेडिज भी अहम भूमिका में नजर आएंगी. इस फिल्म का अनाउंसमेंट पिछले साल 28 जून 2025 को सलमान खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसके 47 सेकंड के पहले टीजर के साथ की थी, इसी के साथ उन्होंने पूरी टीम को शुभकामनाएं भी दी थीं.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *