इतिहास गवाह है कि अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल कभी इतना हाई स्कोरिंग नहीं रहा, जितना 2026 में हुआ था. फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 411 रन बनाए. भारत अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में 400 रन का आंकड़ा छूने वाला पहला देश बन गया. जवाब में इंग्लैंड की टीम 311 रन ही बना सकी और 100 रनों से मैच हार गई.
अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड के लिए वैभव सूर्यवंशी और कालेब फॉकनर ने शतक बनाए। इस मैच में टीम और व्यक्तिगत रिकॉर्ड की झड़ी लग गई। यहां देखें वो 5 बड़े रिकॉर्ड जो फाइनल मैच में बने.
अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में बने 5 बड़े रिकॉर्ड
अंडर-19 विश्व कप में सर्वाधिक रन (दोनों पारी) – अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में दोनों टीमों ने कुल 722 रन बनाए. यह अंडर-19 क्रिकेट के इतिहास में किसी भी मैच में बने सबसे ज्यादा रन हैं.
- 722 रन – भारत बनाम इंग्लैंड – 2026
- 634 रन – भारत बनाम वेस्टइंडीज – 2014
- 631 रन – ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड – 2004
सर्वाधिक विश्व कप- भारत ने सबसे ज्यादा बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने का अपना ही रिकॉर्ड बेहतर कर लिया है। आयुष म्हात्रे की कप्तानी में टीम इंडिया ने छठी बार वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती है. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया का नंबर आता है, जिसने 4 बार अंडर-19 लेवल पर वर्ल्ड कप जीता है.
- भारत- 6 बार
- ऑस्ट्रेलिया – 4 बार
- पाकिस्तान- 2 बार
ICC टूर्नामेंट के फाइनल में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर- फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों में 175 रन बनाए. यह पुरुष और महिला क्रिकेट में किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में खेली गई सर्वोच्च व्यक्तिगत पारी है। वैभव से पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली के नाम था, जिन्होंने 2022 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 170 रन बनाए थे.
- 175 रन – वैभव सूर्यवंशी – अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल
- 170 रन – एलिसा हीली – महिला वनडे विश्व कप 2022 फाइनल
एक मैच में सर्वाधिक छक्के- भारत बनाम इंग्लैंड फाइनल मैच में कुल 31 छक्के लगे. भारत की ओर से 19 और इंग्लैंड की ओर से 12 छक्के लगे. यह किसी युवा वनडे मैच में सर्वाधिक छक्कों का विश्व रिकॉर्ड है। इससे पहले यूथ वनडे मैच में छक्कों की सर्वाधिक संख्या 23 थी।
अंडर-19 विश्व कप फाइनल में सर्वोच्च स्कोर- इससे पहले अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में कोई भी टीम 300 रन भी नहीं बना पाई थी. 2026 के फाइनल में टीम इंडिया ने 411 रन बनाए, जिससे भारत अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में 400 रन का आंकड़ा छूने वाली पहली टीम बन गई।
यह भी पढ़ें:
मोहम्मद कैफ से लेकर विराट कोहली तक, अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले भारतीय कप्तानों की सूची, धोनी ने कभी जीता या नहीं

