शेयर बाज़ार आज. हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार 16 मार्च को भारतीय शेयर बाजार की नकारात्मक शुरुआत हुई। प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 ने लाल निशान में कारोबार शुरू किया। हालांकि, बाजार खुलते ही तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सेंसेक्स-निफ्टी कभी लाल तो कभी हरे निशान में कारोबार करते दिखे।
30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 148.13 अंक या 0.20 फीसदी नीचे खुला। सेंसेक्स ने दिन की शुरुआत 74415.79 पर की। इस बीच, एनएसई निफ्टी 50 भी नीचे है। निफ्टी 50 35.00 अंक या 0.15 प्रतिशत फिसलकर 23,116.10 पर खुला।
सुबह 9:20 बजे के आसपास सेंसेक्स 58 अंक ऊपर 74,622 अंक पर कारोबार कर रहा था. इस बीच निफ्टी 50 26 अंक उछलकर 23,177 पर कारोबार कर रहा था।
बीएसई के टॉप गेनर और लूजर
खबर लिखे जाने तक बीएसई बास्केट में शीर्ष लाभ पाने वालों में आईटीसी, टाटा स्टील, कोटक बैंक, एनटीपीसी और सन फार्मा शामिल थे। टॉप लूजर्स की बात करें तो महिंद्रा एंड महिंद्रा, अदानी पोर्ट, भारती एयरटेल और टेक महिंद्रा रहे।
शुक्रवार को कैसा रहा बाजार?
शुक्रवार 13 मार्च के कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 ने दिन का कारोबार लाल रंग में समाप्त किया। सेंसेक्स 1,470.50 अंक या 1.93 प्रतिशत गिरकर 74,563.92 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 50 488.05 अंक या 2.06 प्रतिशत फिसलकर 23,151.10 पर बंद हुआ।
बीएसई बास्केट में हिंदुस्तान यूनिलीवर और भारती एयरटेल शीर्ष लाभ में रहीं। टॉप लूजर्स की बात करें तो एलएंडटी, टाटा स्टील, एसबीआईएन, मारुति और एक्सिस बैंक रहे।
निफ्टी 100, निफ्टी बैंक, निफ्टी ऑटो, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी स्मॉलकैप 100, निफ्टी आईटी और निफ्टी मिडकैप 100 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार के कारोबारी सत्र में बीएसई बास्केट में केवल 2 शेयर हरे निशान में बंद हुए और 28 शेयरों में गिरावट आई।
अस्वीकरण: (यहां प्रस्तुत जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए प्रदान की गई है। यहां यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि बाजार में निवेश करना बाजार जोखिमों के अधीन है। एक निवेशक के रूप में, निवेश करने से पहले हमेशा विशेषज्ञ की सलाह लें। ABPLive.com कभी भी किसी को यहां निवेश करने की सलाह नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें: निवेश का नया अवसर! बासमती चावल निर्यातक कंपनी ने लॉन्च किया अपना आईपीओ, जानें पूरी जानकारी
